परवेज अख्तर/ सिवान: एक से 19 आयुवर्ग के बच्चों एवं युवाओं को कृमि से बचाने के लिए सात को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी। यह विशेष अभियान राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस दिवस के अंतर्गत चलाई जाएगी। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति क कार्यपालक निदेशक ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। जारी पत्र में बताया है कि सात को अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों व किशोरों को 11 को मापअप दिवस का आयोजन कर उन्हें भी दवा खिलाई जाएगी। इस दौरान बच्चों व किशोरों को तथा उनके अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत जिले के सरकारी व निजी विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
अभियान की सफलता को लेकर किया जा रहा प्रचार-प्रसार :
जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभियान की सफलता को लेकर सभी सरकारी विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पोस्टर, बैनर, पंपलेट व माइकिंग के माध्यम से व्यापक रुप से प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को उनके उम्र के अनुसार खुराक दी जाएगी। अभियान को लेकर माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…