सिवान: धूमधाम से जिले में जदयू ने मनाया लोक नायक डॉ राममनोहर लोहिया की जयंती

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों सहित जनता दल यूनाइटेड के हकाम स्थित जिला कार्यालय पर लोक नायक डॉ राममनोहर लोहिया की जयंती जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर की अध्यक्षता में मनाई गई. जिलाध्यक्ष ने जयंती के मौके पर कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे. वे सभी की बराबरी में यकीन करते थे और भारत की जाति प्रथा के प्रखर विरोधी थे. आजादी के बाद उन्होंने खुलकर पंडित जवहारलाल नेहरु की नीतियों का विरोध किया. वे आरक्षण का समर्थन करते थे और महिला सशक्तिकरण की वकालत करते थे.

मुर्तुजा अली कैसर ने कहा कि डॉ लोहिया ने कहा था मैं मानकर चलता हूं कि तानाशाही प्रणाली को दस बीस या पचास मिलियन लोगों को खत्म करने का इरादा करना पड़ेगा. जब लोग नए समाजों और नई सभ्यताओं का निर्माण करने की बात सोचते हैं तब धार्मिक और राजनीतिक व्यक्तियों से ज्यादा क्रूर कोई नहीं होता. क्योंकि ये धार्मिक और राजनीतिक व्यक्ति अपने आदर्श पर मोहित होते हैं और उस आदर्श को लाने के प्रयास में वे कोई भी कीमत देने को तैयार होते हैं. नंदलाल राम ने कहा कि डॉ लोहिया के विचारधाराओं पर आज हमारे मुख्यमंत्री और पार्टी चलती है. मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर, राज्य परिषद सदस्य नंदलाल राम, लालबाबू कुशवाहा, सौरव कुमार कुशवाहा, मतीन अहमद, धरमवीर कुशवाहा, जयनाथ ठाकुर, राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026