परवेज अख्तर/सिवान: मुहर्रम पर्व के सातवीं का मंटी कार्यक्रम बिल्कुल सादगी के रूप में आयोजित किया गया। मुहर्रम के सातवीं के मंटी के लिए कोरोना के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर कार्यक्रम किया गया। जिस कार्यक्रम के तहत इमामबाड़ा को बेहतर तरीके से सजाया और संवारा गया था। इमामबाड़ा पर मिठाई सहित तीनचौरी का नियाज फतेहा किया गया। तेतहली बाजार स्थित इमामबाड़ा को नेसार मिस्त्री, फैशल अली, सीजू अली, सैयद अली, हारून अली सहित अन्य अकीदतमंदों ने मंटी की शाम में इमामबाड़ा को काफी सादगी के साथ सजाया। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश के तहत सातवीं के रात मंटी के कार्यक्रम में दो तीन लोगों ने ही भाग लिया।
इस तरह बड़हरिया, माधोपुर, लकड़ी दरगाह, करबला, लौवान, महबूब छपरा, कुड़ियापुर, हरपुर, तेतहली, हबीबपुर, पहाड़पुर, पट्टी भलुआ, सहित प्रखंड़ के तमाम गावों में बिल्कुल सादगी के साथ मुहर्रम की सातवीं की रात मंटी का कार्यक्रम किया गया। प्रशासन काफी सजग दिखा। बीडीओ प्रणव कुमार गिरि व थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर गश्त करते नजर आए। प्रशासन ने कोरोना को देखते हुए मुहर्रम के जुलूस पर प्रतिबंध लगाते हुए घरों में सादगी के साथ मनाने का गाइडलाइन जारी किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…