पटना: महाबोधि मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मी को हथियार सफाई करने के दौरान गोली लग गयी. इससे सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है. इसके बाद जवान के बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बता दें कि महाबोधि मंदिर में सुरक्षाकर्मी आज सुबह अपने हथियार की सफाई कर रहे थे. इस दौरान अचानक पिस्टल का ट्रिगर दब गया, जिससे गोली चल गयी और सुरक्षाकर्मी घायल हो गया. वहीं पिस्टल की आवाज सुनकर मौके पर अन्य लोग पहुंचकर सुरक्षाकर्मी को संभाला और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां सुरक्षाकर्मी का इलाज चल रहा है।
वहीं इसकी सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में लोग इक्कठा होने लगे. देखते ही देखते परिसर में लोगों की भीड़ लग गयी. फिलहाल सुरक्षाकर्मी को बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पतला में भर्ती करवाया गया है, जहां सुरक्षाकर्मी का इलाज चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…