परवेज अख्तर/सिवान: गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार की रात में थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. दोनों शराब के धंधे के नामजद अभियुक्त हैं, जो फरार चल रहे थे. बताया जाता है कि दोनों मामलों के आइओ एएसआइ शैलेंद्र कुमार राय ने पहले थाना क्षेत्र के बाबूहाता गांव में शनिवार की रात में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना कांड संख्या-254/19 के नामजद अभियुक्त मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया. उसके उन्होंने तेतहली गांव में छापेमारी कर थाना कांड संख्या- 109/21 के नामजद अभियुक्त शैलेंद्र सिंह को तेतहली से गिरफ्तार कर लिया. शराब का कारोबार करने वाले दोनों नामजद अभियुक्तों को रविवार को जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…