मैरवा: महिला के अंगूठे का क्लोन बना निकाल लिए 30 हजार

मामला ग्राहक सेवा केंद्र जतौर का

परवेज अख्तर/सिवान: अब तक फ्रॉड की शिकायतें एटीएम एवं चेक बुक से ही सुनने को मिलती रही है. पर मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव निवासी धीरज कुमार की पत्नी मीरा देवी की अंगूठे का क्लोन बनाकर खाते से ₹30 हजार रुपए की निकासी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने इसकी शिकायत मैरवा थाना से करते हुए जांच की मांग की है. पीड़िता मीरा देवी का खाता मैरवा के एडीबी स्टेट बैंक में है. मीरा देवी ने बताया कि वह जतौर स्थित स्टेट बैंक के सीएसपी केंद्र से तीन माह में तीन बार अंगूठे से पैसे की निकासी की है, और तीनों बार अगले अगले दिन 10-10 हजार की अवैध निकासी कर ली गई है. इस संबंध में उसने एडीबी के शाखा प्रबंधक से भी शिकायत किया है. जिन्होंने खाते की इंक्वायरी करके यह बताया है कि पेनियर बाई बैंक से उक्त पैसे की निकासी की गई है. अब पुलिस यह पता लगाएगी कि उक्त बैंक के किस आईडी से पैसे की निकासी की गई है.

ऐसी शिकायत इस क्षेत्र में पहली बार हुई है कि बिना अंगूठा लगाए खाते से पैसे निकल गए हो.  मीरा देवी 30 मार्च को ₹2000 सीएसपी से निकालने गई. परंतु सीएसपी कर्मी ने पे नियर बाई से अंगूठा लगावा कर पैसा निकाल दिया. परंतु अगले ही दिन मीरा के खाते से 10 हजार कट गए. इसी तरह 22 अप्रैल तथा 19 मई को भी हुआ है. इस मामले में मैरवा पुलिस ने सीएसपी कर्मी को बुलाकर पूछताछ की है. उसने स्वीकार किया की महिला उसके पास तीन हजार और दो हजार ही निकालने आई थी. जोकि स्टेटमेंट में दिखाई दे रहा है.

परंतु सवाल यह उठता है जब जब महिला सीएसपी केंद्र में पैसा उठाने आई है, अगले दिन उसके खाते से ₹10 हजार किस विधि से कट गए हैं. जबकि अमूमन ऐसा होता नहीं है. संभावना जताई जा रही है कि सीएसपी पर पहुंचने के दौरान महिला के अंगूठे का निशान लेकर उसका क्लोन बना लिया गया हो और अगले दिन पैसे की अवैध निकासी कर ली गई हो. इस मामले की जांच मैरवा पुलिस द्वारा की जा रही है. परंतु इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग सबसे सुरक्षित माने जाने वाले अंगूठे से पैसे निकालने वाले इस सिस्टम से भी डरने लगे है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026