परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड की रामपुर पंचायत के पलटूहाता गांव के वार्ड नंबर -पांच की बदहाल ईंटीकृत सड़क को लेकर बरसात में लोगों की दिक्कतें और बढ़ गयी हैं. लोगों का कहना है कि यह सड़क नाले का शक्ल अख्तियार कर चुकी है, जिससे होकर गुजरना मुश्किल हो रहा है. करीब आधा किलोमीटर तक यह सड़क बिल्कुल बदहाल हो चुकी है.
यहां के लोगों ने को सीओ को आवेदन देकर पलटूहाता गांव में शिवनाथ सिंह के बांसवाड़ी के पास से लेकर ब्रम्हस्थान होते हुए मो लड्डन के स्कूल के पास तक सड़क की पैमाइश कराने की मांग की है. आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में रविकांत सिंह, अभिषेक सिंह, आर्यन कुमार, सन्नी कुमार, मिंकू कुमार, कृष्णा सिंह, विनोद कुमार आदि शामिल हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…