सिवान: रेल ट्रैक पर प्रदर्शन करने वाला एक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: अग्नीपथ योजना के विरोध के दौरान सीवान जंक्शन के समीप 91 स्पेशल रेलवे क्रॉसिंग पर आगजनी का धरना प्रदर्शन करने वाले एक प्रदर्शनकारी को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार प्रदर्शनकारी का नाम गुड्डू कुमार है जो हुसैनगंज थाने के प्रतापपुर गांव निवासी जगरनाथ राम का पुत्र है.16 जून को बिना कोई पूर्व सूचना के सीवान स्टेशन यार्ड स्थित गेट संख्या 91 स्पेशल पर 1000 की संख्या में छात्रों के भीड़ द्वारा अग्निपथ नियम के विरोध में रेल परिचालन बाधित करने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक पर आगजनी एवं सीवान स्टेशन पर करते हुए रेल परिचालन बाधित कर दिया गया था तथा मालगोदाम पर खड़ी इंजन इंजन को भी जलाने का प्रयास किया गया था.

उक्त प्रदर्शन के कारण रेल आवागमन पुरी तरह ठप हो गया था. इस घटना के संबंध में आरपीएफ, पोस्ट, सीवान जंक्शन पर मामला सरकार बनाम 1000 प्रदर्शनकारी पंजीकृत किया गया था. प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव साथ उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडे, हेड कांस्टेबल कुमार प्रिय रंजन तथा कांस्टेबल नागेंद्र यादव सभी आरपीएफ पोस्ट सीवान द्वारा उक्त मामले की जांच क्रम में वांछित अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खोज बिन सुरागरस्सी पतारस्सी के दौरान 01 प्रदर्शनकारि गुड्डू कुमार को सीवान स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 के पश्चिमी छोर से गिरफ्तार किया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026