गुठनी के श्रीकरपुर में पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को पीटा

  • ट्रक चालक ने चेकपोस्ट में बैठकर जताया विरोध
  • अधिकारियों के मनाने के बाद मामला हुआ शांत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर उस समय अफरातफरी मच गयी जब पुलिस कर्मियों की पिटाई से नाराज ट्रक चालक बीच सड़क पर बैठकर आमरण अनशन शुरू कर दिया। उसकी पहचान राजस्थान के बीकानेर निवासी बाबूलाल जाट के रूप में हुई है। उसका कहना था कि वह ट्रक लेकर नागौर से भागलपुर जा रहा था। वहीं श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। ट्रक पार करने की एवज में पैसे की मांग करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे नाराज बाबूलाल जाट बीच सड़क पर बैठकर अनशन करने लगा। उसने वहां तैनात होमगार्ड जवान रंजीत सिंह, अतुल कुमार चौरसिया, हरिशंकर कुमार, संजीव कुमार सिंह को आरोपित किया है। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पहुंचे चौकी प्रभारी शिवमंगल पासवान व एएसआई मोहनलाल पासवान ने उसे समझाकर मामला शांत कराया।

क्या कहते हैं एसपी

एसपी शैलेश कुमार सिन्हा का कहना है कि घटना की जांच की जाएगी। इसमें शामिल दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहां पर किसी भी तरह की वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026