परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के योगापुर स्थित एक निजी विद्यालय में शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक धमाके में बलिदान हुए पांच जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सिंह पटेल ने सेना की शहादत को देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने की बात कही।
श्रद्धांजलि सभा में नवीन सिंह पटेल, शिक्षक रामचंद्र, जीत बहादुर, राहुल राज, विनोद, आदिति कुमारी, संजना कुमारी आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में जवानों द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था। तभी आतंकी विस्फोट में पांच जवान बलिदान हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…