भगवानपुर हाट: प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड निर्माण केंद्र बंद होने से लोग हलकान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए कई दिनों से दर दर की भटक रहे हैं। आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय में निर्धारित केंद्र पिछले पांच दिनों से बंद है। ग्रामीण दूर दराज से तपती धूप में आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं और निराश होकर लौट जा रहे हैं जबकि आधार कार्ड वर्तमान में जीवन के सभी गति विधि के लिए अनिवार्य हो गया है। आधार कार्ड नहीं होने के कारण लोगों का कई अनिवार्य कार्य बाधित हो रहा है। शनिवार को आधार कार्ड बनवाने दूर-दूर से पहुंचे ग्रामीण संजय कुमार, ब्यास मियां, चुन्नू कुमार, नरेश सिंह, अजय प्रसाद आदि निराश हो लौटते देखे गए ।

इधर कई दिनों से आधार कार्ड नहीं बनने का कारण बताया जाता है कि प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड बनाने वाला एक निजी एजेंसी है जो केंद्र की संचालिका पुष्पा कुमारी का आइडी किसी कारण से बंद कर दिया है। केंद्र की संचालक पुष्पा कुमारी ने बताया कि कुछ कारणों से पटना से ही काम बंद कर दिया गया है। अगले आदेश तक कार्य बंद रहेगा। उन्होंने इसकी सूचना भी अपने कार्यालय के बाहर चिपका दी है। बीडीओ डा. कुंदन ने बताया कि तत्काल आधार कार्ड बनाने का कार्य बंद है। आदेश मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024