पटना: बैंक के काम के लिए घर से निकलने से पहले एक बार पता कर लें कि कहीं आपका बैंक बंद तो नहीं है. दरअसल, इस महीने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसलिए इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक कर लेना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा. आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो चुकी है. इसी क्रम में आज से लगातार 5 दिन यानी 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक बैंक बंद रहेंगे।
दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रैल 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. 15 दिनों की इन छुट्टियों में से नौ अवकाश आरबीआई की अवकाश कैलेंडर में सूचीबद्ध हैं, जबकि अन्य साप्ताहिक अवकाश शनिवार और रविवार को रहेंगे. पूरे देश में ये छुट्टियां एक साथ नहीं पड़ रही है. राज्यों और शहरों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप अप्रैल के लिए छोड़े गए कामों के लिए ब्रांच जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. इस लिस्ट के मुताबिक अप्रैल में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।
2 अप्रैल- गुड़ी पड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा)- कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, इंफाल, जम्मू-कश्मीर, गोवा में बैंक बंद
4 अप्रैल- सरिहुल- झारखंड में बैंक बंद
5 अप्रैल- बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन- तेलंगाना में बैंक बंद
10 अप्रैल- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
14 अप्रैल- डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू- मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़ अन्य जगहों में बैंक बंद
17 अप्रैल- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
21 अप्रैल- गड़िया पूजा- त्रिपुरा में बैंक बंद
23 अप्रैल- माह का चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
25 अप्रैल- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 अप्रैल- शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…