परवेज अख्तर/सिवान: सीवान-पैग़ंबरपुर एसएच 85 पर थाना क्षेत्र के भगौछा गांव के समीप बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर ली. थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हीरो स्प्लेंडर बाइक पर तीनों युवक सवार होकर जनता बाजार की तरफ जा रहे थे. भगौछा गांव के पास पुलिस बाइक का कागजात मांगी, पेपर दिखाने से तीनों ने असमर्थता जाहिर की. युवकों के पास से मास्टर चाभी के गुच्छे बरामद किए गए. कागज नहीं होने पर तीनों युवकों को थाना लाकर पूछ-ताछ की. तीनों अपने स्वीकृति बयान में बाइक चोरी करने की बात स्वीकारी है. पुलिस थाना कांड संख्या 93/022 दर्ज कर ली है.
गिरफ्तार युवक दरौंदा थाना क्षेत्र के बेला गोविंदापुर निवासी रामदेव महतो का 20 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के सोंधानी निवासी रामपुकार राय का 19 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार व महाराजगंज थाना क्षेत्र के आकिलटोला निवासी रामरतन राय के 19 वर्षीय पुत्र अमरजीत राय शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों प्राथमिकी अभियुक्त को गुरूवार को जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…