भगवानपुर हाट: दुर्गापूजा को ले 56 के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दुर्गापूजा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने 56 लोगों के विरुद्ध धारा 107 के तहत नोटिस भेज निरोधात्मक करवाई की है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि निरोधात्मक करवाई की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र के डीजे संचालकों की पहचान शुरू कर उनके विरुद्ध भी निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

पूजा के अवसर पर किसी भी पूजा पंडाल में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। आदेश का पालन नहीं किए जाने पर पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं डीजे संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार की शाम थाना परिसर में शांति समिति के बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी रोचना माद्री एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026