परवेज अख्तर/सिवान: समाहरणालय स्थित कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस दौरान आगामी लोकसभा आम चुनाव के तहत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अंतर्गत आयोग द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन के पश्चात् प्राप्त दावा/आपत्ति के अंतर्गत की जाने वाली विभिन्न कार्रवाईयों को ससमय एवं त्रुटि रहित ढंग से संपन्न कराने के निमित विचार-विमर्श किया गया।
साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा अनुरोध किया गया कि विधान सभावार बीएलए की सूची अविलंब जिला निर्वाचन शाखा को उपलब्ध करा दी जाए। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दल के जिला स्तरीय अध्यक्ष/सचिव व जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…