परवेज़ अख्तर/सिवान :- दरौली विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी सह भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार राम ने सोमवार को पतार, कशिला, पचबेनिया, रकौली, सोनकरा, चंदौली, तियर, बभनौली, दरौली सहित दर्जनों गांव में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी और उसका समाधान का आश्वासन दिया। वे जनसंपर्क के दौरान बाढ़ से पीड़ित किसानों की समस्याओं से अवगत हुए एवं किसानों की नष्ट फसल की मुआवजा सरकार से दिलाने की बात कही।
उन्होंने बताया कि लोग बाढ़ के साथ-साथ वैश्विक महामारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में विकास का कार्य हो रहा है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी तथा केंद्र सरकार के नेतृत्व में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अभियान समिति के अध्यक्ष बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को बनाए जाने पर आभार प्रकट की। मौके पर सचिन कुमार दुबे, धर्मेंद्र कुमार, सत्येंद्र दुबे, सूरज कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…