परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 6 से 18 आयु के 108 बच्चों की दिव्यांगता की जांच की गई। शिविर में डा. सुमित कुमार, डा. अच्छेलाल तथा डा. भरत प्रसाद शामिल थे। जांच के पूर्व जिन बच्चों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था उनका रजिस्ट्रेशन किया गया।
जांच टीम ने बताया कि जांच के बाद सभी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी और वहीं से प्रमाण पत्र बनाकर दिव्यांगों के बीच वितरित किया जाएगा। जांच में सहयोग करने वालों में डा. राकेश कुमार सिंह, सरफराज अहमद, चंदन कुमार, मुन्नी कुमारी, रूपा कुमारी आदि शामिल थीं। इस मौके पर काफी संख्या में बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…