परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी केंद्र से बुधवार को हथियार के बल 35 हजार रुपये व लैपटाप लूट मामले में सीएसपी संचालक कुमकुमपुर निवासी अशोक राय के बयान पर दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है।
सीएसपी संचालक ने आरोप लगाया है कि 27 दिसंबर को मैं अपने सीएसपी केंद्र में बैठा तथा एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और पिस्टल का भय दिखा दराज से 36 हजार रुपये तथा टेबल से लैपटाप लेकर मदारपुर की ओर रवाना हो गए। दोनों बदमाश अपना मुंह बांधे हुए थे इससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कर आरोपितों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…