गुठनी: नहर में पानी नहीं पहुंचने से धान की सिंचाई प्रभावित

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी धान की रोपनी के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा जिले के मैरवा उच्चस्तरीय कैनाल (नहर) में 27 जुलाई को 50 क्यूसेक अर्थात 19.48 किलोमीटर तक पानी छोड़ा गया है, लेकिन पानी मैरवा तक ही पहुंच पाया है। ऐसे में गुठनी-दरौली नहर में पानी नहीं पहुंचने से किसान टकटकी लगाए हुए हैं। इस संबंध में एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार तक नहर में 100 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जाएगा। नहर में कम पानी आने के कारण धान की रोपनी का काम प्रभावित हो रहा है, लेकिन जल संसाधन विभाग द्वारा नहरों में और तेजी से पानी छोड़े जाने की उम्मीद जताई है।

संभवत: गुठनी के नहरों में पानी शीघ्र पहुंच जाएगा। उनका कहना था कि धीरे-धीरे नहरों में पानी डिस्चार्ज किया जाएगा, ताकि किसानों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना करना नहीं पड़े। वहीं नहर में पानी छोड़े जाने की सूचना मिलते ही किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। एसडीओ ने बताया कि पानी आपूर्ति के लिए नहरों की सफाई का काम पहले ही करा लिया गया था, ताकि खेती के समय किसानों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026