परवेज अख्तर/सिवान: स्टेट हाईवे पर बसंतपुर नहर पुल के नजदीक हीरो एजेंसी के पास शनिवार की शाम तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने सड़क किनारे खड़े दुकानदार को धक्का मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इससे पहले गम्भीर रूप से घायल दुकानदार गौरीशंकर राम को इलाज के लिए बसन्तपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद वहां से परिजन उसे इलाज के लिए सीवान के एक निजी अस्पताल में ले गए।
जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक दुकानदार गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बसंत छपरा गांव का गौरीशंकर राम था। मौत के बाद परिजन शव लेकर रविवार को बसंतपुर थाना पहुंचे। आवश्यक कागजी कारवाई पूरी कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में मृतक के पुत्र सोनू राम के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ बसन्तपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गरीबी से जूझ रहे गौरी शंकर राम पिछले कुछ दिनों से मिठाई की दुकान चला परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सड़क दुर्घटना में उसकी मौत के बाद परिजनों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…