भगवानपुर हाट: शौच के लिए गए वृद्ध की चंवर के पानी में डूबने से मौत

  • परिवार में मचा कोहराम, शव देखने जुटी ग्रामीणों की भीड़
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बादरजमीन गांव में शनिवार की शाम शौच के लिए गए वृद्ध की चंवर के पानी में डूबने से मौत हो गई। दूसरे दिन रविवार की सुबह घर से करीब 250 मीटर की दूरी पर बगहा चंवर के पानी में उपलाता हुआ उसका शव मिला है। ग्रामीणों ने काफी प्रयास करके शव को चंवर के पानी से निकाला। मृतक गांव के स्वर्गीय बदरी ठाकुर का पुत्र कमल किशोर ठाकुर था। चंवर से उसका शव निकाले जाने पर परिवार में कोहराम मच गया। चंवर में उसके डूबने की सूचना मिलने पर शव निकालते समय देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। शव के दरवाजे पर पहुंचते हीं पत्नी लक्ष्मीना देवी व अन्य परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने और उन्हें ढांढस बंधाने व सांत्वना देने में जुटे थे।

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंच भाजपा जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडेय, निवर्तमान सरपंच संजय कुमार, प्रफुल्ल राज पांडेय, रघुनाथ महतो, मोहन महतो, संतोष महतो, सकलदेव महतो, गौतम महतो, विजेन्द्र पांडेय, विपिन पांडेय परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे। कमल किशोर ठाकुर घर-घर घुमकर नाई का काम करके परिवार चलाता है। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। सभी की शादी हो चुकी है। उसके दोनों पुत्र रामचन्द्र ठाकुर व लक्ष्मण ठाकुर कोलकाता में काम करते हैं। घर पर उसकी पत्नी लक्ष्मीना देवी, बड़ी बहू व उसके बच्चे रहते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026