बसंतपुर फ़ॉलोअप : सनकी पति ने पत्नी की चाकू से गोद कर की हत्या, फिर फंदा लगा की आत्महत्या

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसावं टोले नगरी गांव में सनकी पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या चाकू से मार कर दी. घटना सोमवार की अहले सुबह लगभग 3 बजे की बताई जाती है. पत्नी की निर्मम हत्या के कुछ देर बाद चाकू से खुद को भी जख्मी कर घर में फांसी लगा अपनी भी इहलीला समाप्त कर लिया. मृतका बसावं टोले नगरी के स्व. राजेश राय की पत्नी रामकली देवी (28) व मृतक पति राजेश राय (35) बताया जाता है. सूचना मिलने पर बसंतपुर थाने के परीक्ष्यमान डीएसपी आशुतोष कुमार व थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ सोमवार की सुबह बसावं टोले नगरी पहुंचे. जहां पुलिस ने घटना के बारे में पूरी जानकारी इक्कठी की. उसके बाद पुलिस ने पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर कागजी कारवाई पूरी कर पोस्टमार्टम में सिवान भेज दिया.

घटना के बारे में बताया जाता है की बसावं टोले नगरी का राजेश राय शराब का सेवन करता था व आये दिनों अपनी पत्नी रामकली देवी के साथ मारपीट करता था. सोमवार की अहले सुबह लगभग 3 बजे राजेश राय किसी बात को लेकर पत्नी से उलझ गया. उसके बाद उसने चाकू से पत्नी पर हमला कर चाकू से उसके गला, नाक, हांथ काट दिया. जिससे उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया. पत्नी को मरा देख सनकी राजेश राय ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया. उसके कुछ देर बाद घर के कमरे में रस्सी डाल कर खुद आत्महत्या कर ली. इस घटना की सूचना स्थानीय मुखिया संचय भारद्वाज मौके पर पहुंचे व सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही परीक्ष्यमान डीएसपी आशुतोष कुमार व थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व घटना की पूरी जानकारी ली. उसके बाद पुलिस ने पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में सिवान भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026