भगवानपुर हाट: केवीके में विश्व जल दिवस पर हुआ कार्यक्रम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित . कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि अवधेश पांडेय व केवीके वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी ने सयुक्त रूप से दिप जलाकर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कुमारी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया. जल संरक्षण पर जोड़ देते हुए कहा कि धरती पर 71 प्रतिशत जल में मात्र 3 प्रतिशत जल ही पीने योग्य है. जबकि व्यक्ति को स्वास्थ्य रहने के लिए प्रति व्यक्ति 3 से 4 लीटर पानी आवश्यक है.

जल ही जीवन है जल के बिना जीवन अधूरा है.सांसद प्रतिनिधि अवधेश पांडेय ने जल संरक्षण पर जोड़ देते हुए कहा कि परम्परगत जल के स्रोतों की संरक्षण कर जल को बचाया जा सकता है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस के मंडल,डॉ. वरुण,डॉ. आर के मंडल,कृषि अभियंता कृष्ण बहादुर क्षेत्री ने जल के महत्व व संरक्षण पर प्रकाश डाला.कार्यक्रम में सारण जिला व सीवान जिला के किसान शामिल हुए. जिसमें में राष्ट्र सृजन अभियान बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमिताभ कुमार, दारा सिंह, अभिषेक रस्तोगी, राजेश कुशवाहा, रजनीश कुमार, वसीम अंसारी, दिपांसु कुमार, राजू कुमार, सोनू चौधरी, राकेश कुमार, विकेश कुमार, अनिल कुमार यादव, मंटू कुमार सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024