सिसवन: चैनपुर के भदौर गांव के एक घर से नगदी, जेवर सहित छह लाख की संपत्ति कि चोरी

परिजनों को दरवाजें में बंद कर चोरों ने दिया घटना का अंजाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी के भदौर गांव निवासी उमेश भारती के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने बुधवार कि रात लाखों रुपये के आभूषण एवं नगदी पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना की जानकारी परिजनों को शुक्रवार कि प्रात: लगभग तीन बजे हुई. घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर ओपी पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है. घटना के संबंध में पीड़ित स्थानीय गांव निवासी उमेश भारती ने बताया कि मैं बुधवार की देर रात खाना खाकर अपने घर में सो गया तथा बगल वाले कमरे में मेरी बेटी सोई थी. गुरुवार की सुबह करीब 3 बजे शौच जाने के लिये दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजे के बाहर से कुंडी लगा था. तब चिल्लाकर लोगों को बुलाया. गांव के लोगों ने दरवाजा खोला. घर से जब बाहर निकला तो देखा कि चोरों ने बारी-बारी से तीन कमरों का ताला तोड़कर घर में रखें गोदरेज कि अलमारी एवं बक्सा तोड़कर उसमें रखा सोने-चांदी के गहने जिसमें मंगटीका, मंगलसूत्र, चैन, तीन अंगुठी, गले का हार, तीन कान का झुमका, दो पाजेब, तीन डरकस, तीन बाजुबंद एवं अन्य किमती सामान चुरा लिया था. पीड़ित ने चोरी गई गहने कि कीमत लगभग छह लाख रुपये के करीब बताया है.

बीते एक महिने में चोरी की तीन घटना, लोगों ने पुलिस गश्ती पर उठाया सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि बीते एक महिने में ओपी क्षेत्र में चोरी की तीन घटना हो चुकी हैं. बताया कि महीने में पहली चोरी कि घटना चैनपुर स्थित टायर दुकान में हुई थी, जहां से चोरों ने 20 हजार रुपये का टायर चुरा लिया था. दूसरी चोरी चैनपुर स्थित स्टेट बैंक कि सीएसपी में हुई थी. जिसमें चोरों ने बैंक के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ बैंक में रखें प्रिंटर मशीन सहित अन्य सामान की चोरी कर ली थी. तीसरी घटना भदौर गांव की है. ऐसे में पुलिस गश्ती पर सवाल खड़ा हो रहे है. आखिर एक महीने में तीन अलग-अलग जगहों से चोरी हो चुकी है पर किसी में गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है. इधर पुलिस का दावा है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024