पचरुखी: ट्रक के धक्के से आटो क्षतिग्रस्त, दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी सराय ओपी क्षेत्र के मटुक छपरा में गुरुवार की देर शाम ट्रक से धक्का लगने से आटो में सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि आटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान मटुक छपरा निवासी कन्हैया तिवारी एवं नवीन तिवारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कन्हैया तिवारी एवं नवीन तिवारी गुरुवार की देर शाम आटो में सवार होकर अफराद से घर लौट रहे थे।

तभी सिवान से तरवारा की ओर जा रहे ट्रक ने आटो में धक्का मार दिया। इस दौरान आटो में सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों के सहयोग दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026