महाराजगंज: फायरिंग की घटना के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज शहर के पसनौली टोला में मंगलवार की देर शाम एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों द्वारा एलआइसी कर्मी रवि कुमार सिंह उर्फ दीपू सिंह के घर के बाहर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की थी और सभी बदमाश मुंह पर मास्क लगाए हुए थे।मामले में पसनौली निवासी श्रीनिवास सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि बदमाशों की शिनाख्त की जा रही है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। इधर बुधवार को कर्मी के घर सुबह से ही शुभचिंतकों की भीड़ लगी हुई थी।

अब सबकी नजर पुलिस की तरफ है कि घटना में कौन से बदमाश शामिल थे इसकी जानकारी पुलिस कितनी जल्दी जुटाती है। ज्ञात हो कि पसनौली टोला में मंगलवार की देर शाम मास्क लगाए तीन बदमाश मुंह पर मास्क लगाए एक पल्सर बाइक पर सवार होकर आए। इसमें से एक बदमाश ने बाइक से उतर कर रवि कुमार सिंह उर्फ दीपू के भाई श्रीनिवास सिंह से बिजली मिस्त्री के बारे में जानकारी ली। श्रीनिवास सिंह ने कहा कि यहां कोई बिजली मिस्त्री नहीं रहता है। कुछ शक होने पर उन्होंने बदमाशों से मास्क हटाने को कहा। तभी एक बदमाश ने दहशत पैदा करने के लिए ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग कर दी। आसपास के लोग जब तक समझ पाते तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026