बसंतपुर: दो विद्यालयों का ताला तोड़ हजारों की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के दो विद्यालयों का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने मध्याह्व भोजन के लिए रखे चावल, सिलेंडर, पंखा आदि की चोरी कर ली। इस मामले में दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार राजकीय मध्य विद्यालय शहरकोला के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने मध्याह्न भोजन के लिए रखे 26 बोरा चावल की चोरी कर ली। इस मामले में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद ने अपने आवेदन में कहा है कि चार सितंबर को कक्षा संचालन के बाद शिक्षक व बच्चे घर चले गए थे।

जब पांच सितंबर की सुबह विद्यालय पहुंचा तो गोदाम का ताला टूट पाया गया तथा उसमें रखे 26 बोरा चावल गायब थे। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मठिया के प्रधानाध्यापक निवास प्रसाद ने बताया कि चार सितंबर की सुबह जब नौ बजे विद्यालय पहुंचा तो कार्यालय का ताला गायब था तथा कमरे से दो सिलेंडर, एक छत पंखा गायब था। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026