परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर नियाेजित शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं मिलने से उनके समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। शिक्षक मो. नुरैन आलम, कयामुद्दीन, अकुल मांझी आदि ने बताया कि अप्रैल व मई का वेतन शिक्षकों को नहीं मिला है। पंचायती राज के तहत बहाल शिक्षकों को इन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। कभी भी समय पर शिक्षकों का भुगतान नहीं होता है।
इस कारण शिक्षक मानसिक तनाव व आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इससे शिक्षक तनावमुक्त होकर पूरी तन्मयता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। शिक्षक संजीव सिंह, रेनु कुमारी, कुसुम कुमारी, विजय विकास, मनोज कुमार, प्रीति कुमारी, रीता कुमारी, मीरा कुमारी ने विभाग से शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…