परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के प्रशिक्षण कक्ष में सोमवार को बीडीओ डॉ. अभय कुमार ने सेक्टर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारी से संबंधित बिदुवार जानकारी ली। बीडीओ ने मतदाताओं की सुविधा तथा भयमुक्त चुनाव कराने की प्राथमिकता पर बल देते हुए कहा कि चुनाव आयोग चुनाव शांति पूर्ण कराने तथा मतदाताओं के सभी सुविधाओं पर नजर रखी हुई है। उन्होंने दिव्यांग, महिला तथा भेद्य बूथों पर विशेष फोकस किया।
उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दिव्यांग, महिला वोटरों तथा कमजोर वर्ग के वोटरों के साथ-बूथों की पहचान पर हमेशा नजर रखें। उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, सड़क, भवन, रैंप तथा वीटीआर पर भी चर्चा की। बैठक में 166 पुराने तथा 67 नए मतदान केंद्रों की भौतिक सत्यापन की समीक्षा की। साथ दिव्यांग वोटरों की सुविधा पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बसंत कुमार सिंह , बीसीओ अभय गुप्ता, सेक्टर पदाधिकारियों ने अफजल अहमद, बबलू कुमार, आलोक कुमार त्रिपाठी, चंदन कुमार तिवारी, मनोज कुमार, विजय ठाकुर, जितेंद्र प्रसाद यादव, मनोज कुमार शुक्ला, बाल्मीकि सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…