दारौंदा: बैठक में बीएलओ को 21 तक सर्वे करने का निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को बीडीओ सूर्य प्रताप सेंगर की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई। बैठक में बीएलओ को घर-घर जाकर सर्वे 21 अगस्त तक सर्वे का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने सभी बीएलओ से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही मृत मतदाताओं का नाम विलोपित करने एवं मतदाता सूची में सुधार करने का निर्देश दिया।

बीडीओ ने कहा कि प्रथम जनवरी, 2023 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 को लेकर तैयारियां चल रही है। सभी बीएलओ 21 अगस्त तक मतदाता सूची में मतदाता की प्रविष्टियों का सत्यापन करेंगे और त्रुटि पाए जाने पर उसे ठीक करेंगे। इसके अलावा बीएलओ को मतदाता सूची संबंधित कई बातों की जानकारी दी गई। इस मौके पर बीएलओ मुकेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, विजय यादव, सर्वजीत राम, मिथिलेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026