परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में सोमवार को बिहार शिक्षा परियोजना के निर्देश पर “बिहार पर्यटन एवं संभावनाएं’ विषय पर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता में गुंजेश्वरी उच्च विद्यालय रुकुंदीपुर की छात्रा असगरी आसिन प्रथम, उच्च माध्यमिक विद्यालय जलालपुर कचहरी की छात्रा हनी कुमारी द्वितीय तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला की छात्रा श्वेता कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की।
वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में गुंजेश्वरी उच्च विद्यालय रुकुंदीपुर की छात्रा गुड़िया कुमारी प्रथम, उच्च माध्यमिक विद्यालय जलालपुर कचहरी की कृति कुमारी द्वितीय तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला की अविका कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की। वहीं निर्णायक मंडल में हरिचरण यादव, रवींद्र कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश राम, श्रीप्रकाश यादव आदि शामिल हुए। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि इसमें चयनित प्रतिभागी 26 मई को जिला मुख्यालय स्थित वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में “जिले में पर्यटन में की संभावनाएं” विषय पर आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…