परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) प्रवीन भास्कर ने शुक्रवार को सभी पंचायत के पंचायत सचिवों को पत्र जारी कर कहा है कि भीषण गर्मी पड़ने के कारण क्षेत्र से नल जल के संचालन से संबंधित अत्यधिक शिकायत प्राप्त हो रही है। इससे प्रतीत हो रहा है कि पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक द्वारा अपने-अपने पंचायत में नल जल संचालन का देखभाल सही तरीके से नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने सभी पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक को निर्देश दिया है कि भीषण गर्मी को देखते हुए अपने-अपने पंचायत में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति से समन्वय स्थापित कर नल जल संचालन का देखभाल सही तरीके से करना सुनिश्चित करें ताकि नियमित रूप से जलापूर्ति आम जनता को मिल सकें। अगर इसमें शिथिलता एवं लापरवाही होती है तो सारी जवाबदेही संबंधित कर्मी की होगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…