दारौंदा में अस्थि दिव्यांग स्वास्थ्य जांच शिविर 12 को

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 12 जून को अस्थि दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शिविर आयोजित कर जांच की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में प्रखंड साधनसेवी अरविंद कुमार सिंह यादव ने बताया कि छह जून को लगी कैंप में अस्थि चिकित्सक नहीं पहुंचे थे। इस कारण अस्थि से संंबंधित दिव्यांग बच्चों की जांच नहीं हुई थी। इस दौरान लाभार्थी व उनके स्वजनों के आक्रोश का सामना मेडिकल टीम को करना पड़ता था। दोपहर तक इंतजार करने के बाद अभिभावक अपने दिव्यांग बच्चों को लेकर घर चले गए थे।

इस मामले में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने चिकित्सक पर कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता का आरोप लगा अनुपस्थित चिकित्सक डा. मुबारक अली से स्पष्टीकरण मांगते हुए पुन: 12 जून को दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्थि दिव्यांग जांच शिविर लगाने का निर्देश दिया थाा। ज्ञात हो कि सर्व शिक्षा अभियान एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 0 से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों की जांच के आधार पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। इसके लिए शिविर में आने के पूर्व बच्चों को स्वालंबन पोर्टल के वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कराका उसकी तीन प्रति फोटोकापी, तीन फोटो, आधार कार्ड का फोटो कापी के साथ उपस्थित होना होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026