सिवान के युवक की सूडान में गोली मारकर हत्या

  • स्वजन जिलाधिकारी के दरबार पहुंच लगाई न्याय की गुहार
  • अरविंद की मौत की सूचना मिलते ही गांव में पसरा सन्नाटा

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान के एक युवक की सूडान में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दारौंदा थाना क्षेत्र के कौथुआ सारंगपुर के पिरही टोला निवासी बच्चा साह के पुत्र अरविंद कुमार साह के रूप में हुई है।इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना दो जुलाई को हुई है जबकि मृतक के स्वजन को सूचना पांच जुलाई की शाम को मिली है।इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।बताया जाता है कि अरविंद कुमार साह चार फरवरी 2023 को सूडान कमाने गया था। इस दौरान दो जुलाई की उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहां उसके मित्र विनोद साह ने घटना की सूचना अपने स्वजनों काे तीन फरवरी को दी। किसी रिश्तेदार के माध्यम से घटना की सूचना मृतक के स्वजन को बुधवार की शाम मिली। घटना की सूचना मिले ही स्वजनों में कोहराम मच गया।वहीं अरविंद की मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी किरण देवी बेहोश होकर गिर पड़ी।स्वजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए महाराजगंज एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए जहां चिकित्सक की देखरेख में इलाज चल रहा है।मृतक के पिता बच्चा साह ने बताया कि अरविंद साह की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी।उसे तीन माह की पुत्री अनुराधा कुमारी है।अरविंद चार फरवरी को थाना क्षेत्र के चकरी निवासी बिनोद साह के साथ सूडान गया था।उसी गांव के अमित कुमार सिंह ने इन दोनों को सूडान भेजने में सहयोग किया था। उन्होंने बताया कि अरविंद सुडान में किस कंपनी में काम करता था,इसकी जानकारी परिवार वालों को नहीं है।घटना की जानकारी के लिए उसके मित्र विनोद साह संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। स्वजनों ने बताया कि घटना दो जुलाई की है। स्वजनों को घटना की जानकारी पांच जुलाई को उसके दोस्त विनोद साह के रिश्तेदार के माध्यम से मिली। हत्या के बाद का फोटो उसके दोस्त विनोद साह के माध्यम से उसके स्वजनों को मिला था। सूचना मिलने के बाद मृतक के स्वजन विनोद साह की पत्नी से घटना की जानकारी लेने पहुंचे, लेकिन उसकी पत्नी भी विनोद साह कहां है तथा वह किस कंपनी में काम करता है कुछ भी नहीं बता पाई।उसी गांव के एजेंट से जानकारी लेने का प्रयास किया गया,एजेंट से संपर्क नहीं हो सका।

स्वजन जिलाधिकारी के दरबार पहुंच लगाई न्याय की गुहार :

मृतक अरविंद साह के पिता बच्चा साह ने गुरुवार को जिलाधिकारी के जनता दरबार में पहुंच मृतक के शव मंगाने, घटना की जानकारी एवं मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। बच्चा साह ने बताया कि मेरा पुत्र चार फरवरी को गांव से सुडान के लिए निकला था। इस दौरान वह स्वजनों से बातचीत करता रहता था। एक जुलाई की रात वह सभी स्वजनों से बातचीत की थी। दो जुलाई को उसका न फोन आया और ना ही यहां से संपर्क करने पर उससे बात हो पाई। उससे संपर्क नहीं होने पर स्वजन चिंतित हो गए। पांच जुलाई को उसके दोस्त विनोद साह के रिश्तेदार के माध्यम से स्वजनों को सूचना मिली कि वहां उसे गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसके पुख्ता सबूत के लिए सुडान से हत्या के बाद का फोटो भेजा गया था। जब पूरी जानकारी के लिए उसके दोस्त विनोद साह एवं विदेश भेजने वाले एजेंट से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में मृतक के पिता ने घटना की पूरी जानकारी, शव लाने, कंपनी की जानकारी एवं मुआवजा दिलाने की गुहार जिलाधिकारी से लगाई है।

अरविंद की मौत की सूचना मिलते ही गांव में पसरा सन्नाटा:

सुडान में अरविंद की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शाेक का माहौल कायम हो गया। मृतक की पत्नी किरण देवी, पिता बच्चा साह, मां सुमित्रा देवी, भाई प्रदीप साह समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं स्वजनों के रोने से वहां उपस्थित लोगों की आंखें नम हो जा रही थी। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार अरविंद साह व्यवहारिक व मिलनसार था। ग्रामीणों ने सांसद एवं विधायक से मृतक का शव मंगाने एवं मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई प्रदीप साह अविवाहित है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026