परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन पुरब पट्टी में तीन दिन पूर्व गोली से घायल एक व्यक्ति ने गुरुवार को उपचार के दौरान पटना स्थित एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया. घटना के संबंध में बताया जात है कि थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी 46 वर्षीय राम ईश्वर राम बीते शानिवार को रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव स्थित एक बराता में गया हुआ था. लौटने के दौरान रात करीब 10:30 बजे एक बाइक पर सवार दो की संख्या में सशस्त्र अपराधियों ने सिसवन ताजपुर मुख्य मार्ग पर सिसवन पुरब पट्टी गांव के समीप गोली मार दी थी.
गोली लगने के बाद घायल अवस्था में पीड़ित बाइक चलाते हुए अपने गांव ग्यासपुर पहुंचा था. जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए सीवान रेफर कर दिया था. जहां से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था. पीड़ित का इलाज पटना स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था. इसके बाद गुरूवार की सुबह इलाज के दौरान राम ईश्वर राम ने दम तोड़ दिया. परिजन शव को लेकर गुरूवार की सुबह तीन बजे गांव पहुंचे. जहां पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…