तरवारा में सब्जी व्यवसायी से लूट में असफल होने पर मारपीट कर किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम सशस्त्र बदमाशों ने एक सब्जी व्यवसायी से लूटपाट करने में असफल होने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में सब्जी व्यवसायी इलामदीपुर निवासी मधुसूदन साह ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की देर शाम तरवारा बाजार से सब्जी बेचकर घर लौट रहा था।

तरवारा बाजार से ही एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछा कर नौरंगा गांव के समीप सुनसान जगह पर हथियार का भय दिखाकर जबरन जेब से रुपये छीनने लगे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026