सिवान: जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न जगहों पर रविवार को पदाधिकारियों द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। जानकारी के अनुसार महाराजगंज प्रखंड के माधोपुर एवं शिवदह में बीडीओ डा. रवि रंजन ने रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस दौरान उन्होंने बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा, जीविका, शिक्षा, जन वितरण प्रणाली विभाग के अधिकारियों ने भी लोगों को योजनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर विभिन्न विभाग के अधिकारी, मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे। सिसवन प्रखंड के रामपुर पंचायत में बीडीओ सूरज कुमार सिंह एवं प्रखंड के कई अधिकारियों ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।

इस दौरान पंचायत के लोगों ने बीडीओ के समझ अपनी समस्याएं रखीं, इसके बाद बीडीओ ने बारी बारी से जनता की समस्याओं का निदान किया तथा संबंधित अधिकारियों को समस्या के निदान के लिए कहा। मौके पर मुखिया श्याम किशोर साह आदि उपस्थित थे। वहीं गोरेयाकोठी के जामो पंचायत भवन परिसर में बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत की मुखिया सविता सिंह, वार्ड सदस्य अब्बास अली, कामता प्रसाद, गोपाल चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बीडीओ को कई समस्याओं से अवगत कराया। सरकारी पोखरे में गंदे नाले का पानी गिरने, कचड़ा प्रबंधन, नल-जल योजना के टैंक की सफाई का नहीं होना समेत कई मुद्दों को उठाया गया। मौके पर राजेश कुमार, अशोक चौधरी, रोमी समानी, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे।

रघुनाथपुर प्रखंड के गोपी पतियांव पंचायत भवन परिसर में बीडीओ अशोक कुमार की देख रेख में जनसंवाद का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। हुसैनगंज प्रखंड के छाता पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में बीडीओ राकेश कुमार चौबे, सीओ सुनील कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मनोज कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक एसरारुल हक की उपस्थिति में जनसंवाद सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनहित से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य शिविर में आए सैकड़ों लोगों की जांच कर दवा दिए गए। इस अवसर पर मुखिया नीतीश कुमार, बीडीसी जुबैर अहमद, डा. नीतीश कुमार, सत्येंद्र पांडेय आदि समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। बड़हरिया के लकड़ी दरगाह में बीडीओ प्रणव कुमार गिरि के नेतृत्व में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं आंदर के मदेशीलपुर पंचायत भवन में एवं बलिया पंचायत के बंगरा उज्जैन स्थित राजकीय मध्य सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को बीडीओ कुणाल कुमार व सीओ रामेश्वर राम की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर योजनाओं की जानकारी दी गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024