दारौंदा: विद्यालयों में बैगलेस डे पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: शिक्षा विभाग की पहल पर सरकारी विद्यालयों में शनिवार को बैगलेस डे पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न जानकारियां दी गई। प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गतिविधियों में पेंटिंग, चित्रकला, गणितीय गणनाएं आदि में कुछ नया सिखाया गया। साथ ही आपदाओं से बचने के उपाय के साथ रोचक गतिविधियां की जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि बच्चों को नवाचार के माध्यम से बैगलेस सुरक्षित शनिवार के तहत हर शनिवार को किताबों से भरा स्कूल बैग का बोझ नहीं उठाना पड़ रहा है।

शिक्षक अनिला मिश्रा, रवींद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, शहाबुद्दीन अंसारी आदि बताते हैं कि बच्चे जिज्ञासा, सृजन, नवाचार, तर्क, चिंतन, कला एवं सौंदर्य, खेल-कूद, सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर, योग आदि पर आयोजित गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। बच्चे बैगलेस डे को लेकर उत्सुक दिख रहे हैं। छात्र गोलू कुमार, अंजनी कुमारी, छोटी कुमारी, नेहा कुमारी, कौशल कुमार, गुलबशा आदि ने बताया कि हमें बिना बैग के स्कूल आते देख लोग पूछते हैं। बिना पुस्तक की कैसे पढ़ाई कराई जाती है। इसका जवाब हमलोग खेल के माध्यम से सीखने की जानकारी देते हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024