परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मतनपुरा से एक विवाहिता 11 जुलाई से गायब है। उसका सुराग नहीं मिलने केे कारण उसके भाई सारण के लहलादपुर थाना क्षेत्र के पंडितपुर निवासी सुभाष दुबे ने थाना में आवेदन देकर उसकी हत्या काी आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि उसकी बहन रीता देवी की शादी मतनपुरा निवासी रामायण पांडेय के पुत्र मनोज कुमार पांडेय उर्फ मोहन पांडेय के साथ वर्ष 2001 में हुई थी।
उसे दो पुत्री भी है। उन्होंने कहा है कि चार जुलाई को उसकी बहन फोन पर बताई थी कि पति मनोज कुमार पांडेय, पंकज पांडेय, पिंटू पांडेय और उसकी गोतनी क्षमा पांडेय लड़की होने पर मारपीट तथा प्रताड़ित कर रहे हैं तथा साजिश के तहत हत्या करना चाहते हैं। 12 जुलाई को जब उनकी भगिनी साक्षी पांडेय ने सूचना दी कि मां घर पर नहीं है। इसके बाद से काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…