✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के महम्मदपुर और बहियारा चंवर स्थित सहनी मत्स्य उत्पादन केंद्र का वैशाली लालगंज प्रखंड के 32 मत्स्य पालकों ने मत्स्य विकास पदाधिकारी वैशाली राजू कुमार और मत्स्य प्रसार पदाधिकारी विश्वमणि के नेतृत्व में चंवर विकास योजना, मत्स्य विपणन किट, निजी तालाबों का जीर्णोद्धार योजना, विशेष सहायता एवं प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत बायोफ्लाक निर्माण, फीसफीड मिल, आरएएस और मात्स्यिकी तकनीकी का समेकित भ्रमण एवं अवलोकन किया।
इसमें मत्स्य पालक महिला और पुरुष किसानों ने तालाब, फीसफीड मिल, बायोफ्लाक, सब्जी उत्पादन सहित समेकित कृषि प्रणाली को भी देखा तथा मत्स्य पालक किसान शिव प्रसाद सहनी से मत्स्य पालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सहनी ने किसानों को मछली का बीज उत्पादन, बीज के रख रखाव समेत अन्य बातों की जानकारी दी। भ्रमण टीम में मुनचुन देवी, रामकली देवी, उर्मिला देवी, रीता देवी, मालती देवी, प्रमिला देवी, प्रमोद कुमार, कुढनिया देवी, मालनी देवी आदि कृषक शामिल थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…