✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित पश्चिमारी मठ परिसर में शुक्रवार को पुजारी बद्रीनाथ महाराज की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में 13 दिसंबर से 21 दिसंबर तक होने वाली सीताराम महायज्ञ एवं रामजानकी विवाह उत्सव कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई। बाबा बद्रीनाथ महाराज ने बताया कि 13 दिसंबर से 21 दिसंबर तक सीताराम महायज्ञ एवं राम जानकी विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, इसमें देश के कोने- कोने से अनेक साधु-संत भाग लेंगे।
बैठक में इस कार्यक्रम को सफल बनाने एवं गांवों में प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेवारी श्रद्धालुओं को दी गई। साथ ही महायज्ञ के लिए कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विजय सिंह नेता, दशरथ प्रसाद, रामबाबू प्रसाद, अनिल सिंह, मोहन कुमार पद्माकर, पतिराम सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…