हसनपुरा: टरवां के युवक की रांची में सड़क दुर्घटना में मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएचनगर थाना क्षेत्र के टरवां परसा निवासी प्रभुनाथ पांडेय के 42 वर्षीय पुत्र वेदप्रकाश पांडेय की रांची में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मंगलवार को शव पोस्टमार्टम कराकर जैसे ही टरवां परसा पहुंचा, घर में कोहराम मच गया। वहीं परिजन इस घटना से काफी मायूस हैं। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। मृतक की दो छोटी बच्ची है।

बता दें कि सोमवार की देर शाम रांची-टाटा मुख्य पथ पर तमाड़ थाना अंतर्गत कांची नदी पुलिया के समीप ट्रक व हाइवा की सीधी टक्कर में वेदप्रकाश की मौत हो गयी थी। मृतक ड्राइविंग कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक का दाह संस्कार गांव के श्मशान घाट पर कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026