सिवान के चैनपुर में ट्रैक्टर की टंकी पलटने से युवक की मौत, कोहराम

  • ट्रैक्टर पर बैठ शौचालय की टंकी सफाई करने जा रहा था युवक
  • अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई थी ट्रैक्टर सहित टंकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ गांव में मामा के घर रह रहे एक युवक की मौत अनियंत्रित ट्रैक्टर के नीचे दबने से हो गई. मृतक की पहचान मुन्ना बांसफोर के पुत्र धर्मेंद्र बांसफोर के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक धर्मेंद्र बांसफोर के पिता की मौत 4 वर्ष पूर्व हो गई थी. जिसके बाद मृत युवक ओपी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में अपने मामा के घर रहकर शौचालय की टंकी साफई सहित अन्य मजदूरी का कार्य करता था.बताया गया कि शौचालय की टंकी साफ करने के लिए शनिवार को ट्रेक्टर से मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर जा रहा था. तभी महम्मदपुर झुखुड़िया माई मुख्य सड़क पर जिलेबिया मोड़ के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया. जिससे धर्मेंद्र बांसफोर की मौत मैके पर ही ट्रेक्टर की टंकी से दबकर हो गई. जबकि गाड़ी का चालक गुड्डू शर्मा घायल हो गया. हादसा के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक अविवाहित था. घटना के बाद मां गुड्डी देवी का रो रोकर बुरा हाल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026