गुठनी: बोलेरो की चपेट में आने से देवर की मौत, भाभी घायल

मुआवजे की मांग को ले ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग स्थित टेकनिया कुटी के समीप शनिवार को बोलेरो की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर चालक के विरुद्ध कार्रवाई एवं मृतक के स्वजन को मुआवजा की मांग करने लगे। बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के चकरी टोला निवासी सोनू कुमार यादव के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया कि चकरी टोला निवासी सोनू कुमार यादव अपनी भाभी सुनीता देवी बाइक से इलाज कराने के लिए मैरवा ने जा रहा था। इस क्रम में उसे शौच लगने पर वह अपनी बाइक मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग स्थित टेकनिया कुटी के समीप खड़ी कर शौच करने जा रहा था तभी गुठनी की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो ने देवर-भाभी को धक्का मार दिया जिसे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना घायल के स्वजन एवं थाने को दी तथा खून से लथपथ दाेनों घायलों को इलाज के लिए मैरवा अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने सोनू कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी भाभी सुनीता देवी का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क जाम कर मृतक के स्वजनों को मुआवजा तथा बोलेरो चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर मिलते ही एसआइ श्रवण कुमार पाल और एसआइ ललन सिंह, एएसआइ भरत राम, सीआइ कृष्णा कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटाया। उसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि स्वजनों द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

सड़क जाम से एक घंटे तक आवागमन रहा प्रभावित :

गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर टेकनिया गांव के समीप अनियंत्रित बोलेरो से धक्का लगने से बाइक चालक सोनू कुमाार यादव की मौत तथा उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने गुठनी-मैरवा मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीण मृतक के स्वजनों को मुआवजा तथा बोलेरो चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पर पुलिय पहुंची पुलिस लोगों को समझाने- बुझाने का प्रयास कर रही थी लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। सउ़क जाम करीब 10 बजे से 11 बजे तक रहा। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर जिला पार्षद सदस्य समरजीत सिंह, मुखिया नवमी लाल मांझी, गजराज राम आदि तथा पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर तथा कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटाया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026