परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के तीन गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में पन्द्रह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के हुलेसरा गांव में हुई मारपीट की घटना में नसीमा खातून के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें उसने गांव के हीं मोहर्रम राय, अनवरी, सलमा व शारदा को आरोपित किया है। सरसैंया गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में विकास कुमार पासवान के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।
इसमें उसने गांव के हीं शम्भू मांझी, मनिंदर मांझी, राजकुमार मांझी, सीता देवी, यशोदा देवी व रूबी देवी पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। वहीं खैरवां गांव के लालबहादुर राय के आवेदन पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। इसमें उसने दरोगा राय, रामबाबू राय, मुकेश राय, रंजीत राय, बहादुर राय व अन्य लोगों पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया गया है। इन मामलों में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…