Categories: पटना

बरौनी में पेप्सी के बॉटलिंग प्लांट की शुरूआत, CM नीतीश कुमार ने किया उद्धाटन, 550 करोड़ की लागत से हुआ है निर्माण

पटना: बेगूसराय के बरौनी प्रखंड के असुरारी में नवनिर्मित बेवरेज पेप्सी का बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने किया। 550 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट का शुभारंभ शिलापट्ट का अनावरण और फीता काटकर किया। मुख्यमंत्री उद्घाटन के बाद पेप्सी प्लांट के अंदर निरीक्षण भी किया।

बताया जा रहा है कि 550 करोड़ की लागत से 55 एकड़ में वरुण बेवरेज लिमिटेड के द्वारा प्लांट का निर्माण कराया गया है। शाहनवाज हुसैन के उद्योग मंत्री बनने के बाद बेगूसराय में पेप्सी प्लांट की स्थापना की शुरुआत हुई थी। जो महज 11 माह में बनकर तैयार हो गया है और बॉटलिंग का काम भी उद्घाटन के साथ शुरू हो जाएगा। इस प्लांट के निर्माण से आसपास के लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा। जानकारी के अनुसार इस प्लांट से 1 मिनट में करीब 800 बोतल निर्माण की क्षमता है। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026