परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह, सीओ शंभूनाथ राम व थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने संयुक्त रूप से मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित छठ घाट, सोहागरा, सोनहुला, तीरबलुआ, ग्यासपुर व मैरीटार छठघाटों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से पूछताछ की।
ग्रामीणों ने बताया कि अवसर वर्ष नदी में काफी पानी बढ़ गया था और वह पानी समय पर कम नहीं हुआ। इस कारण सभी छठघाट पानी से घिरे हुए हैं। ऐसे में छठ व्रतियों व उनके स्वजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पदाधिकारियों ने कहा कि बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुलाई गई है। इसमें छठ पूजा पर चर्चा की जाएगी। शांति समिति की बैठक में सामाजिक, राजनीतिक तथा जनप्रतिनिधियों से आवश्यक सुझाव लेकर ठोस निर्णय लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…