सिवान: मुखिया समर्थको के साथ मारपीट, रंगदारी का लगाया आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नथूछाप गांव में बुधवार की सुबह नथू छाप पंचायत के मुखिया और उनके समर्थकों के साथ गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के छाप गांव के कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई जिसमें स्थानीय मुखिया पति अलीमुल्लाह उर्फ झाम भाई, नसीम व उनके भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया.मुखिया पति अलीमुल्लाह उर्फ झाम भाई ने बताया कि मेरे ही पंचायत नथूछाप में सरकारी कार्य हो रही थी जहां बगल के जिला छाप के रहने वाले कुछ लोगों द्वारा 15 प्रतिशत रंगदारी मांगा गया जिस का विरोध हम लोगों ने किया.

जिसके बाद हम लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया हैं कि सभी लोग हथियार से लैस थे जहां मेरे भाई व भतीजे को रोड और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. वहीं उन्होंने कहा कि उसमें एक व्यक्ति ऐसा भी था जिसे कमर में हथियार थी और हथियार लहराते हुए रंगदारी की मांग कर रहा था. इधर सूचना के बाद मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.मुखिया पति ने कहा कि मैं सभी लोगों को पहचानता हूं और इसकी सूचना स्थानीय थाना में भी दिया हूं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026