सिसवन: बीईओ ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशानिर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: सोमवार को नवपदस्थापित बीईओ चंद्रभान सिंह ने प्रखंड के आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कचनार पंचायत के सभी पांच विद्यालय सहित राजकीय मध्य विद्यालय सिसवन एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र उपस्थित पंजी से छात्रों का मिलान किया तथा शिक्षक उपस्थिति पंजी की भी जांच की। उन्होंने मध्याह्न भोजन का जायजा लिया और विधि व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में शौचालय की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल का समुचित व्यवस्था पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान पाठशाला में मध्याह्न भोजन के साप्ताहिक पोषण चार्ट की जांच की।

उन्होंने बताया कि सिसवन प्रखंड के छात्र- छात्राओं में टेलेंट की कमी नहीं है, लेकिन कुछ शिक्षक लापरवाह हैं जो विद्यालय में पढ़ाना नहीं चाहते हैं, वहीं कुछ विद्यालयों मे शिक्षकों की गुटबाजी की बात कही। उन्होंने कहा कि नेता प्रकार के शिक्षक सुधर जाएं या कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि लापरवाह शिक्षक अपने आप में सुधार लाएं नहीं तो कार्यवाई के लिए तैयार रहें। सभी शिक्षकों से नियमित समय से विद्यालय आने की आदत डाल लें। मैं प्रत्येक विद्यालय पहुंचकर लापरवाह शिक्षकों की सूची तैयार कर रहा हूं, अगर वे नहीं सुधरे तो उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026