दारौंदा: जनसंवाद कार्यक्रम में दी गई योजनाओं की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के पिनर्थु खुर्द पंंचायत भवन परिसर में बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ रोचना माद्री, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, सीओ दीनानाथ कुमार, बीईओ शिवजी महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जनशिकायत काउंटर, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा विभाग का शिविर, कृषि विभाग काउंटर, कौशल विकास, स्वच्छता, राष्ट्रीय पोषण अभियान का काउंटर, जीविका दीदियों का काउंटर आदि लगे हुए थे। इस दौरान सबसे अधिक भीड़ स्वास्थ्य शिविर एवं जनशिकायत काउंटर पर देखी गई।

इसमें सबसे अधिक शिकायत नल जल योजना से संबंधित लोगों ने दर्ज कराई। इसके बाद स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर में सबसे अधिक भीड़ लगी थी। हालांकि सभी विभागों का काउंटर लगाए गए थे। इस दौरान सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान एसडीओ ने सरकार द्वारा सकारात्मक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे लोगों में जागरुकता आएगी। उन्होंने कहा कि वृद्ध माता-पिता को किसी तरह की परेशान नहीं करें। ऐसे करने वाले पुत्र के विरुद्ध आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीपीओ ने कहा कि दुर्घटना या महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने पर 112 डायल करें, निश्चित रूप से आपको पुलिस सहयोग करेंगी। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026